लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास की ओर से लोहाघाट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक हुई। शनिवार को बीआरसी में एसडीएम आरसी गौतम की अध्यक्षता और बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी पंत के संचालन में हुई टास्क फोर्स की बैठक में समाज कल्याण, शिक्षा विभाग,आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को धरातल पर लाने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। सीडीपीओ पंत ने वर्तमान में बेटियों का कॅरिअर बेहतर करने के लिए शुरू की गई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह, कुसुम कोहली, निर्मला कन्नौजिया, कमला मर्तोलिया, भागीरथी राय, ईश्वरी लाल साह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो