चंपावत। जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन की कार्यकारिणी के लिए जल्द ही चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
टैक्सी यूनियन और वाहन स्वामियों की सोमवार को आयोजित बैठक में जल्द चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने का निर्णय लिया गया।
यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता, कुमाऊं महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के संचालन में हुई सभी वाहन चालकों, स्वामियों से चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए यूनियन में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में लक्ष्मण सिंह तड़ागी, कृपाल दत्त जोशी, त्रिलोक सिंह, मनोज गरसाड़ा, बलवंत सिंह भंडारी, तेज सिंह, प्रकाश सिंह, नाथ सिंह, महेंद्र सिंह, नारायण सिंह, जगत राम, भगवत सिंह, जमन राम, हरीश जोशी, भीम सिंह आदि थे।