चंपावत। दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट में 16 से 19 मार्च तक आयोजित किए गए कृषि उन्नति मेले में चंपावत जिले के शहद और जैविक उत्पादों की भारी मांग रही। सहकारिता विभाग के माध्यम से लगाए गए चंपावत जिले के स्टाल में शहद एवं परंपरागत जैविक कृषि उत्पादों का स्टाल लगाया गया। सूखीढांग के प्रगतिशील काश्तकार हरीश जोशी और बाराकोट के पंकज तिवारी, देवेंद्र सिंह आदि ने उत्तरा शहद के साथ ही जिले के उत्पादों की बिक्री की गई। इस दौरान गुजरात, मुंबई, आंध्रप्रदेश, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश आदि स्थानों से आए व्यापारियों ने उत्तराखंड से शहद, अनाज, जड़ी बूटी, मसाले आदि को थोक में खरीदने की उत्सुकता दिखाई।