लोहाघाट (चंपावत)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में छठी कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की गई है। प्राचार्य गोपाल राम आर्या ने बताया कि परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं की सूची नोटिस बोर्ड चस्पा कर दी गई है। पास छात्र-छात्राओं से 10 सितंबर तक विद्यालय में प्रवेश लेने को कहा है। उनका कहना है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं किए जाएंगे।