चंपावत। जिले के किसानों में मत्स्य पालन को लेकर रुचि बढ़ रही है। जिला मत्स्य प्रभारी केएस बगड़वाल ने बताया कि मत्स्य पालन की ओर किसानों की रुचि अधिक बढ़ी है। सब्जी उत्पादन से जुड़े किसान भी अब मत्स्य पालन कर अपनी आजीविका में सुधार कर रहे हैं। इस वर्ष विभाग 500 नए किसानों को चिह्नित कर आत्मनिर्भर बनाएगा। विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा है। इधर कोटा के मत्स्य पालक मनोज भट्ट का कहना है कि मत्स्य विभाग के सहयोग से मत्स्य पालन ने स्वरोजगार की राह दिखाई है। पाटी के मत्स्य पालक दयाराम ने बताया कि पहले सिर्फ खेतीबाड़ी पर ध्यान देते लेकिन अब मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर आजीविका में काफी सुधार हुआ है।