देवीधुरा महाविद्यालय में 4 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी के शुभारंभ मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में 4जी इंटरनेट सुविधा का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सोमवार को देवीधुरा महाविद्यालय में 4जी इंटरनेट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 4जी कनेक्टिविटी मिलने से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने में आसानी होगी। छात्र-छात्राओं को आने वाले दिनों में इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, जिला पंचायत सदस्य सीमा विश्वकर्मा, हयात सिंह बिष्ट, बिशन सिंह चम्याल, ग्राम प्रधान नवीन राणा, ईश्वर सिंह बिष्ट, तारा चम्याल, दान सिंह राणा, रमेश राम, विनोद सिंह, जगदीश खिमवाल, प्रकाश मेहरा आदि रहे।