फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच हैंडपंप के लिए 44 लाख मंजूर, काम शुरू

Tue, 06 Jun 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर में सोलर हैंड पंप लगाने के कार्य का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ करते नगर पालिका अध्य
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए नगर पालिका की ओर से शहर में पांच हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। करीब एक पखवाड़े में सभी हैंडपंप काम करना शुरू कर देंगे। इससे लोगों को कुछ हद तक पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पूजा अर्चना के साथ हैंडपंप के कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर की पेयजल समस्या को देखते हुए पालिका की ओर से करीब 44 लाख रुपये से तीन सोलर हैंडपंप और दो साधारण हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट पुलिस थाने के पास, मीनाबाजार में मित्रदेव जोशी के मकान के पास, हथरंगिया सरस्वती शिशुमंदिर के पास सोलर हैंडपंप और ठाडाढुंगा वार्ड में ओकलैंड स्कूल के पास और लोहावती वार्ड में सतीश खर्कवाल के मकान के पास हैंडपंप लगाए जाएंगे। नगर में पूर्व में छह सोलर हैंडपंप और आठ हाथ वाले हैंडपंप लगे हैं। नगर के लिए जल संस्थान की ओर से बनाई गई योजनाओं से मांग के अनुरूप करीब 25 फीसदी पानी भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को तीसरे या चौथे दिन मात्र आधा घंटा पानी मिलने से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं। नगर के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण करने के लिए लगातार शासन में प्रयास किए जा रहे हैं। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण होने से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें