चंपावत। राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी की टीम ने ग्राम नदोला में चिकित्सा शिविर और एंटी रैबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया। इस दौरान 29 पशुओं का इलाज करने के साथ 21 श्वानों को एंटी रैबीज का टीका लगाया गया। टीम ने पशुपालकों को रैबीज के खतरों और बचाव बताए। इसके अलावा उन्नत पशुपालन तकनीक, सीएम राज्य पशुधन मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा बाठला आदि थे। इधर, श्यामलाताल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एंटी रैबीज वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 15 पशुओं का टीकाकरण किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी की टीम ने शिविर में सेवाएं दीं। वहां पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. प्रीति बिष्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी, सूखीढांग निशा ओली आदि रहे। संवाद