फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कार है या बार!

विज्ञापन
कार से बरामद शराब। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। क्षेत्र के जनकांडे गांव से एक व्यक्ति को देसी शराब के 432 पव्वौं के साथ दबोचा गया। एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पाटी थाने की पुलिस के संयुक्त अभियान में ये सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जनकांडे गांव के ओमप्रकाश की अल्टो कार (यूके 03टीए/1046) की तलाशी ली गई, तो कार में 432 पव्वै अवैध देसी शराब मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर कार खड़ी कर ऊंचे दाम पर शराब बेचता था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 188 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पाटी के दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में छापा मारने वाली टीम में मतलूब खान, मनोज बेरी, राकेश रौंकली, हरीश सिंह और वीरेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें