टनकपुर (चंपावत)। फागपुर युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने गांव के समीप राजमार्ग पर जख्मी गाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में पहुंचाया गया।
मंगल दल कार्यकर्ता जितेंद्र भट्ट ने बताया कि गांव के समीप राजमार्ग पर एक गाय दो दिन से जख्मी हाल में थी, जो संभवत: किसी वाहन की टक्कर से जख्मी हुई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायल गाय को उपचार के लिए टनकपुर पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया।