चंपावत। जिले के टनकपुर में बीते सात फरवरी को सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र कुणाल भारती की वाहन दुर्घटना में मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी।
डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने एसडीएम टनकपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि छात्र की वाहन संख्या यूए 03-0638 से कुचल जाने के कारण हुई मृत्यु की जांच शुरू कर दी गई है। कालेज के छात्र की कुचल जाने के कारण हुई मौत के संबंध में जो भी व्यक्ति, विभाग, अभिलेख, साक्ष्य, बयान देना चाहते हों वे 6 अप्रैल तक उनके कार्यालय में दे सकते हैं