चंपावत में राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम, एमएससी संकाय के संचालन के साथ ही दस सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघ का आंदोलन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा के नेतृत्व में आंदोलनकारी छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी सभी दस मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, आंदोलन जारी रहेगा। आक्रोशित छात्रों ने अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आंदोलन की सुध न लिए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर झूठी बयानबाजी करने का आरोप भी लगाया। शुक्रवार को धरने पर बैठने वालों में छात्र नेता नीरज रावत, विकास गिरी, दीपक नाथ, प्रमोद बड़ेला, दीपक, अपर्णा फुलारा, अंजू रावत, पूजा, नेहा, पुष्पा, सुमन रावत आदि थे।