चंपावत। जिले में पुरानी पेंशन बहाली मंच की इकाई गठित हो गई है। मंच के प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के महामंत्री जीवन चंद्र ओली को संरक्षक और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह तड़ागी को जिला संयोजक मनोनीत किया है। पुरानी पेंशन बहाली मंच की पहली बैठक 11 फरवरी को शिक्षा भवन लोहाघाट में आयोजित की जाएगी। बैठक में मंच के विकासखंड प्रभारियों का मनोनयन भी किया जाएगा।