बनबसा (चंपावत)। मझगांव में तेंदुए ने फिर से आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने एक ग्रामीण की दुधारू भैंस को मार दिया। ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि बीते दिवस ग्रामीण धरम सिंह पुत्र रूप सिंह की भैंस घर नहीं पहुंची। मंगलवार को भैंस गांव के निकट जंगल में मरी मिली। कहा कि भैंस पर किसी जानवर द्वारा हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं। कुछ ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए को देखा था, जिस कारण तेंदुए द्वारा भैंस पर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामप्रधान ने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीण को उचित मुआवजे के साथ ही तेंदुए को गांव से दूर पहुंचाने की मांग की है। ब्यूरो