बनबसा (चंपावत)। अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत चंदनी ग्रामसभा में लोकगीत और लोकवाद्यों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्रामप्रधान गंगा गुरुंग ने किया। उन्होंने कहा कि इससे समय के साथ लुप्त हो रहे उत्तराखंड के लोक गीत और वाद्ययंत्र पुन: प्रचलन में आ सकेंगे। गुरू शिष्य परंपरा के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम में लोक गीतों का प्रशिक्षण चंदनी निवासी चंपादेवी दे रही हैं। उनके साथ विभिन्न साजों पर रविराज संगत कर रहे हैं। इस मौके पर संजीव कुमार टम्टा, संदीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मनीराम, पंकज राज, रंजना कुमारी आदि मौजूद थे।