फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि में फंसे 40 लोग बनबसा पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में फंसे हुए करीब 40 लोगों को बनबसा के निकट चंदनी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। ये सभी लोग उप्र के रहने वाले हैं और मेले में दुकान लगाने के लिए आए थे, तभी से यहीं फंसे थे। इन फंसे लोगों के खाने की व्यवस्था नहीं हो पाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। बनबसा के थानाध्यक्ष जेएस चौहान ने बताया कि अब प्रशासन इन लोगों के खाने की व्यवस्था करेगा। बृहस्पतिवार देर शाम इन फंसे हुए लोगों को वाहन से चंदनी के राहत कैंप में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें