फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत राहत केंद्र के 40 मजदूर ऊधमसिंह नगर शिफ्ट होंगे

विज्ञापन
चंपावत के राहत केंद्र में मजदूरों से बात करतीं नायब तहसीलदार ज्योति धपोला। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। चंपावत के रैनबसेरा केंद्र के राहत शिविर के मजदूरों को अगले दो दिनों में यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। इन मजदूरों ने ऊधमसिंह नगर जिले में जाने के लिए आवेदन किया है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ज्योति धपोला ने इन मजदूरों से बात कर उनका हाल जाना। चंपावत के राहत शिविर में 30 मार्च से 40 मजदूर रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी और बहराइच के रहने वाले ये मजदूर अपने घरों को जाने को बेताब हैं। मजदूरों का कहना है कि यहां की व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन उनके घर नहीं पहुंचने की वजह से गेहूं की कटाई पर असर पड़ रहा है। राहत केंद्र पहुंचीं नायब तहसीलदार ज्योति धपोला ने इन मजदूरों से राहत केंद्रों की व्यवस्था की जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के भीतर अपने इच्छित स्थान जाने के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन भर दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद इन मजदूरों को वाहनों से ऊधमसिंह नगर जिले में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें