चंपावत। जिला मुख्यालय में रोडवेज बस अड्डे के पास मंगलवार को मीट की दुकान खुलने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया।
क्षेत्र के लोगों ने दुकान के पास जाकर दुकान को बंद कराया। मीट की दुकानों का मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।
मीट की दुकान खुलने पर दुकीन स्वामी और स्थानीय लोगों के बीच बहस हो गई। जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमर नाथ सक्टा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान स्वामी को मंगलवार को दुकान खोलने पर डांट लगाई।
इसके बाद ही मामला शांत हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, पंकज पांडेय, नरेश चंद्र कलौनी, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।