फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए निकिता रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र की उभरती एथलीट निकिता नाथ 21 जुलाई से बड़ोदरा में हो रही अंडर-18 आयु वर्ग की नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य की टीम से प्रतिभाग करने बड़ोदरा रवाना हो गई हैं। नेशनल चैंपियनशिप में निकिता लंबी कूद के साथ ही सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ में हिस्सा लेगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि निकिता तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। इस बार उसका विशेष रूप से लंबी कूद के लिए चयन हुआ है। एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी ने बताया कि बड़ोदरा में 21 से 23 जुलाई तक होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, दलीप राय आदि ने निकिता को रवाना किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें