टनकपुर (चंपावत)। वार्ड संख्या आठ निवासी सुनील यादव के घर पर किराए में रहने वाला लक्ष्मण सिंह मंगलवार दोपहर खाना पका रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लक्ष्मण के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने जलता सिलेंडर घर से बाहर फेंक दिया। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आग बुझा ली गई थी। उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।