फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर शिशु भारती का गठन, पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कुंवर जंग बहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती (छात्र संसद) का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई। पूर्व शिक्षक उत्तम कुमार जोशी ने शिशु भारती के अध्यक्ष पीयूष जोशी, मंत्री वैशाली, सेनापति अरुण प्रताप सिंह, शिशु भारती प्रमुख आयुष सिंह, वंदना प्रमुख बनी सोनल बोहराल को शपथ दिलाई। उन्होंने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इसके बाद शिशु भारती के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने विभिन्न विभागों के प्रमुख, सहायक बने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी ने छात्र-छात्राओं को शिशु भारती के गठन के उद्देश्य, पदाधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें