किशोरियों को सेहतमंद रहने के तरीके बताए
पाटी (चंपावत)। आंगनबाड़ी केंद्र जौलाड़ी में हुई बैठक में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य स्वच्छता समिति ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी। आशा कार्यकर्ता धनी देवी ने किशोरियों को स्वच्छता के उपाय बताए। उन्हें आसपास स्वच्छता रखने पर जोर दिया। कहा गया कि यदि मनुष्य का शरीर स्वच्छ नहीं रहेगा, तो उसे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहेगा। उन्होंने किशोरावस्था में युवतियों में होने वाले शारीरिक, मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी। समिति ने किशोरियों को सेनेट्री नैपकिन भी बांटे। बैठक में तनुजा वर्मा, शांति मेहता, तुलसी देवी, नीमा गहतोड़ी, जानकी गहतोड़ी, ज्योति उपाध्याय, नेहा बिष्ट, कविता बिष्ट, शिल्पा मेहता, मनीषा मेहता, हीरा, संध्या आदि थे।