फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वास्थ्य शिविर में हुई 29 ग्रामीणों की जांच

Mon, 27 Oct 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पंचम वाहिनी एसएसबी की ओर से ठुलिगाड़ समवाय के कार्यक्षेत्र के तहत सैलागाड़ में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उप कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदांतम मधुमिता की ओर से 29 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा दी गई। वहीं तामली समवाय में बलकार्मिकों की ओर से योगाभ्यास और तीन किमी दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना रहा। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक, पीएचएम बलेंद्रे सिंह और अन्य बलकार्मिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें