फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर 28 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
चंपावत में शिक्षक दिवस पर शिक्षिका तनुजा वर्मा को सम्मानित करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षक दिवस पर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह का डीएम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती पर दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिले के दो विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज मछियाड़ और राजकीय इंटर कॉलेज दयारतोली को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी बेसिक चंदन सिंह, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय संजय शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को किया सम्मानित
पल्सों के नवीन पंत, आमबाग की कल्पना आर्य, खटोली के चंद्रशेखर शर्मा, खर्ककार्की की रेखा जोशी, चंपावत की रश्मि उपाध्याय, स्वांला की शोभा जोशी, चौड़ाकोट के कृष्ण पाल सिंह, दिगालीचौड़ के घनश्याम भट्ट, किमतोली के विजय कुमार जोशी, बिल्देधार के पान सिंह चमलेगी, पऊ के पुष्कर नाथ, टुंटा बिष्ट की दानिश, मानाढुंगा की तारा अधिकारी, लोहाघाट के भुवन गड़कोटी, चौमेल के दिनेश चंद्र आर्य, काकड़ की भावना कांडपाल, इजड़ा की पुष्पा वर्मा, फर्तोला के रमेश जोशी, बाराकोट के महेश जोशी, च्यूरानी के सागर वर्मा, चमरौली की संतोषी ओली, पाटी के प्रदीप जोशी, खेतीखान की हेमलता जोशी, चौड़ागूंठ के शंकरनाथ महंत, सिरमोली के त्रिभुवन उपाध्याय, जौलाड़ी की तनुजा वर्मा, पोखरी के मुकेश चंद्र कर्नाटक और जखोला के शिक्षक हरीश चंद्र।
वरिष्ठ शिक्षक को सम्मानित किया
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी में प्रभारी प्रधानाचार्य एनसी उप्रेती की अध्यक्षता और भगवान जोशी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष मोहन पाटनी और स्कूल स्टाफ ने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक नवीन पांडेय, हरिहर भट्ट, विक्रमाजीत चौहान, दीपक भट्ट, राजूशंकर जोशी, तनुजा राय, बबीता बिष्ट, ज्योत्सना बोहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

जीआईसी भिंगराड़ा में हुए रंगारंग कार्यक्रम
चंपावत। जिले के जीआईसी भिंगराड़ा में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं सहित प्रभारी प्रधानाचार्य महेश चंद्र सकलानी, शिक्षक विकास सिजवाली, पंकज पंत, बीना भट्ट, विमला कर्नाटक, मंजरी राय, सतीश कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अल्का शैली, दीपक जोशी, हरीश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें