फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: साइकिल से अयोध्या के दर्शन कर लौटे 23 वर्षीय दिनेश

Wed, 07 Feb 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
दिनेश जोशी - फोटो : दिनेश जोशी
विज्ञापन
चंपावत। मुनस्यारी ब्लॉक के नैनीथल निवासी दिनेश जोशी (23) साइकिल से अयोध्या की यात्रा कर लौट आए हैं। अपनी इस यात्रा को लेकर वह बेहद खुश हैं। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखने के लिए वह थल से निकले थे।
विज्ञापन



चंपावत पहुंचे मुनस्यारी के नैनीथल के दिनेश ने बताया कि वह 13 जनवरी को साइकिल से यात्रा पर निकले थे। 935 किमी का सफर साइकिल से तय करने के बाद वह 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल तो नहीं हो पाए, लेकिन 23 जनवरी को उन्हें रामलला के दर्शन का मौका मिला। 27 जनवरी तक वह अयोध्या में रहे। बताया कि वह दो माह पहले जनकपुरी नेपाल गए थे। जहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के लिए साइकिल से जाने का संकल्प लिया था। उन्होंने करीब 1700 किमी से अधिक सफर अभी तक तय कर लिया है। वह लोहाघाट से बृहस्पतिवार को साइकिल से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। वह पेशे से फोटोग्राफर हैं।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें