चंपावत में हो रहे ट्रायल में जंप करता छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नन्हीं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत दूसरे दिन रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के बालक वर्ग के ट्रायल हुए। गोरलचौड़ मैदान में आठ से 14 वर्ष आयु के छह वर्गों के लिए हुए ट्रायल में 217 बालकों ने हिस्सा लिया। सोमवार को नगरीय क्षेत्र के बालक और बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। छूटे गए बालक और बालिकाओं का ट्रायल मंगलवार को होगा।
ट्रायल में छह (30 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉडजंप, बॉलपट, 6 गुना 10 मीटर शटल रन, फारवर्ड बैंड एंड रीच और 600 मीटर दौड़) स्पर्धाएं हुईं। ट्रायल के जरिये हर वर्ग में 25 छात्र चयनित होंगे। आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, मुकेश वर्मा, नीरज वर्मा, अमित वर्मा, तनुजा वर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, बंशीधर थवाल, शंकर दत्त पांडे, नीतू उप्रेती, चंद्रशेखर ओली, उत्तम सिंह फर्त्याल, खेल विभाग के मुन्ना राय आदि ने सहयोग किया।