चंपावत। मंगलवार की तरह बुधवार को भी पूरे दिन चंपावत-लोहाघाट और जिले के विभिन्न पहाड़ी हिस्सों में तेज धूप रही। शाम को आसमान में बादलों के छाने के कारण ठंड में इजाफा हुआ। बुधवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहा।