फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के खेद जताने पर पालिका कर्मी काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सभासद की ओर से लिखित माफी मांगने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए हैं। आरोप था कि खुले में शौच करने वालों पर कार्रवाई के विरोध में सभासद राजेंद्र रजवार ने ईओ और पालिका के अन्य कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया था। इस पर पालिका कर्मियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार कर दिया था। शनिवार को वे दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे थे तो सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने सभासद और कर्मचारियों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। पालिका कर्मियों की मांग पर सभासद द्वारा लिखित रूप से खेद व्यक्त करने पर कर्मचारी काम पर लौट आए। इस दौरान उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, मंत्री राकेश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, चंदन, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल, अनुराधा देवी, प्रियंका रैकवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें