फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकिंग में बंद मिली सैलानीगोठ की सस्ता गल्ला दुकान, पांच सौ जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्ति निरीक्षक भगवत पाटनी ने मंगलवार को क्षेत्र की सस्ता गल्ला दुकानों और गैस एजेंसी में छापा मारा। इस दौरान बंद मिली सैलानीगोठ की सस्ता गल्ला दुकान के संचालक पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने रसोई गैस गोदाम में छापा मारकर स्टॉक चेक किया और अभिलेखों का अवलोकन किया। एजेंसी प्रबंधक ने कांवड़ मेले के चलते इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने से नियमित आपूर्ति नहीं हो पाने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक ने ककरालीगेट स्थित सस्ता गल्ला की दुकान का निरीक्षण कर संचालक लक्ष्मण सिंह पाटनी को दुकान के अभिलेखों को दुरुस्त एवं दुकान में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सैलानीगोठ की सस्ता गल्ला दुकान बगैर पूर्व सूचना के बंद मिली। इसके संचालक हरीश चंद पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने को सस्ता गल्ला की दुकानों की नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें