फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के 28 कैडेट वार्षिक कैंप के लिए पिथौरागढ़ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी के 28 कैडेट वार्षिक कैंप के लिए पिथौरागढ़ रवाना
विज्ञापन

पाटी (चंपावत)। जीआईसी पाटी की एनसीसी की सीनियर डिवीजन के 28 कैडेट पिथौरागढ़ में प्रस्तावित वार्षिक कैंप में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार को एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट सतीश चंद्र जोशी ने कैडेटों को जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप 80 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी पिथौरागढ़ की ओर से 27 जून तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में कैडेट को सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फायरिंग, शूटिंग टीम का चयन एनआईसी कैंप एवं ट्रेकिंग कैंप के लिए किया जाएगा। सीनियर अंडर ऑफिसर नवल किशोर भट्ट, विद्या पाटनी के नेतृत्व में लगने वाले कैंप में भारतीय सेना की दिनचर्या, स्वानुशासन, ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियारों की जानकारी, संचालन, हथियारों को खोलना-जोड़ना, एसएलआर, फायर प्रशिक्षण, साहसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि एनसीसी बी, सी प्रमाण पत्र प्राप्त कर दर्जनभर से अधिक छात्र उत्तराखंड पुलिस, सेना, बैंकिग, इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें