चंपावत। हरेले में जिले के विभिन्न स्थानों पर 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। पूल्ड आवास के पुनेठी वन पंचायत क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और डीएम नरेंद्र सिह भंडारी ने पूजा अर्चना कर पौधरोपण शुरू किया। डीएम के माता-पिता ने भी पौधे लगाए। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि मानसून के दौरान कुल 51 हजार पौधे रोपे जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, एसपी देवेंद्र पींचा, आईटीबीपी के सेनानी बसंत, कर्नल नितिन चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हेमंत सिंह राणा, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम हेमंत वर्मा ने भी पौधरोपण किया।
पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में पौधरोपण हुआ। एसपी देवेंद्र पींचा ने हर पौधे की परवरिश के लिए पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है। एसएसबी पंचम वाहिनी परिसर की शहीद ऊधम सिंह वाटिका में कमांडेंट प्रमोद देवरानी के नेतृत्व में उप कमांडेंट हेमंत कुमार, नितिन कुमार सिंह, घनश्याम पटेल, संजय कुमार, रंजन बचर, मीकर सिंह, मोहन धुर्वे, यशपाल, अमित, विनोद चंद आदि ने 560 पौधे लगाए। तहसील परिसर में एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार ज्योति धपवाल और सूचना परिसर में डीआईओ गिरजाशंकर जोशी ने पौधरोपण किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमोद के पास और बाराकोट ब्लॉक परिसर में प्रमुख विनीता फर्त्याल के नेतृत्व में छायादार और फलदार पौधे लगाने के साथ इनकी सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, बीडीओ बीबी जोशी, एबीडीओ खजान जोशी, वीडीओ प्रवीण भट्ट, कैलाश गड़कोटी, जेई नेहा चौधरी आदि ने 51 पौधे लगाए। निर्दिष्ट सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने मांजगांव, सेलाखोला, चौकी में पौधे लगाए। उपाध्यक्ष संजय जोशी, रोहित रावत, विवेक बोहरा, अंजलि पांडेय, प्रिया तिवारी, अंशिता पांडेय, हर्षित राय ने पौधों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
पौधे लगाएंगे, प्रकृति को हराभरा बनाएंगे
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर में पौधरोपण किया। नगर कार्यवाह राजू गड़कोटी, मनोज, भगवान जोशी, गोविंद वर्मा, अमित जुकरिया, मुकेश जोशी, शेखर जोशी, सतीश पांडेय, मयंक पुनेठा आदि मौजूद रहे। जीआईसी बापरू में प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गौतम के नेतृत्व में प्रकाश उपाध्याय, मनोहर लाल वर्मा, राजेंद्र गड़कोटी, कविता जोशी आदि ने पौधे लगाए। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता के नेतृत्व में, एलीट चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रधानाचार्य चंद्रभान ने पौधरोपण किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट के नेतृत्व में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में पौधरोपण किया। सीमांत बगोटी सल्टा में एसएसबी और नागार्जुन धाम वेलफेयर ट्रस्ट ने 50 पौधे रोपे। भुवन चंद्र भट्ट, पीतांबर पांडेय, मोहन पांडेय, नारायण सिंह, लालू यादव आदि ने पौधे लगाए।
पौधों की बेहतरीन परवरिश के लिए सम्मानित हुईं प्रियंका
पाटी (चंपावत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में पौधरोपण के बाद छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता हुई। शिक्षक रवीश पचौली ने बताया कि निबंध में प्रियंका, अनुज, सुमित, पेंटिंग में कमल, चंचल, हर्षित और भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा, मनीष और प्रदीप क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे जबकि पिछले साल रोपे गए पौधों में सबसे बेहतरीन परवरिश के लिए प्रियंका आर्या को सम्मानित किया गया।