फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 21 ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए बंद

Sat, 21 Sep 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत और लोहाघाट के बीच में एनएच में आया मलबा। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बीतें दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण एसएच समेत 21 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इससे 30 हजार से अधिक आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

लोगों को जिला मुख्यालय आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं ग्रामीण पैदल ही मलबा पार कर सड़क तक पहुंच रहे हैं तो कहीं पहले वाहन से क्षतिग्रस्त मार्ग तक पहुंचने के बाद पैदल मुख्य मार्ग तक पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार बुजुर्गाें के लिए बाजार आना आसान नहीं है। सब्जी बेचकर जीवनयापन करने वालों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 20 ग्रामीण और एक एसएच मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। इससे गांव के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इधर एनएच पर देर शाम सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने आवाजाही बंद कर रही है। सुबह अति आवश्यकीय सेवा वाले वाहनों को निकाला गया लेकिन बाद भी स्वाला पर सड़क खराब होने के बाद आवाजाही बंद कर दी गई।

प्रशासन को बंद ग्रामीण सड़क खोलने के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। सड़कें बंद होने से ग्रामीण आबादी के लिए अपने जरूरी काम के लिए मुख्यालय आना मुश्किल है।
विज्ञापन

पूरन कठायत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, चंपावत।

बारिश के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए। जरूरी काम के लिए लोग पैदल ही मुख्यालय जा रहे हैं। -प्रेम थ्वाल, स्थानी, बडोली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें