चंपावत। जिला मुख्यालय की पुलिस लाइन में जिला स्तरीय स्कूल पुलिस कैडेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को सामाजिक रूप से कानून का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देशन में देहरादून से आए उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपराध रोकथाम, सड़क सुरक्षा, सामाजिक बुराई, महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन के संबंध में छात्रों जानकारी दी। इस मौके पर उषा उप्रेती, सीमा गुप्ता, भुवन उप्रेती, दरवान सिंह, सोमेंद्र सिंह, दीप्ति लोहनी, नारायण सिंह, कुलदीप पांडेय, सुषमा बिष्ट, जगदीश चंद्र, राहुल राणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
्र