फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण पर केवीके पहुंचे जीआईसी के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (समग्र शिक्षा अभियान) के तहत जीआईसी के विद्यार्थियों का 55 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र सुंई लोहाघाट पहुंचा। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी ने शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


शिक्षक शंकर गिरि गोस्वामी, सुरेश राम आर्य और मुकेश टम्टा के नेतृत्व में कक्षा नौ और 11 वीं के छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र में मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, मौनपालन, मशरूम उत्पादन, फल-सब्जी उत्पादन और वर्षा जल संग्रहण आदि के बारे में वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें