फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलपुरा के जंगल में पड़ा है घायल हाथी

विज्ञापन
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के पश्चिमी छोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में एक हाथी घायलावस्था में पड़ा है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच उसका उपचार कराया। घायल हाथी की सुरक्षा में वन विभाग कर्मी वहीं डेरा जमाए हैं। हाथी के घायल होने की सूचना से वन विभाग कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। बनबसा के पश्चिमी छोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में मंगलवार को खटीमा क्षेत्र के रजनागोठ वनगांव के पास एक हाथी घायलावस्था में पड़ा मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। स्ट्रांगफार्म के बोर्ड मेंबर क्लिफ्टन शिप्वे ने वन विभाग को घायल हाथी की सूचना दी। आननफानन में वन विभाग की टीम घायल हाथी के उपचार को पशु चिकित्सक के साथ जंगल पहुंच गई। खटीमा पशु अस्पताल के डॉक्टर ने घायल हाथी का उपचार किया। पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हाथी के सिर में गंभीर चोट है। संभावना जताई जा रही है कि हाथियों के आपस में लड़ने या किसी अन्य बड़े पशु के हमले से उक्त हाथी घायल हुआ होगा। बहरहाल हाथी के उपचार के बाद वन विभाग की टीम उसकी सुरक्षा में जंगल में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें