चंपावत। जलागम के अंतर्गत बने निर्मल समूह के सदस्यों की चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायत की गई है। कोटा जमराड़ी क्षेत्र के गांव घुरचुम निवासी ईश्वरी दत्त ने इस संबंध में डीएम को पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि घुरचुम में जलागम के तहत निर्मल समूह बने हैं लेकिन घरों में बैठक कर समूह में पूर्व में चयनित सदस्यों के नाम बदले जा रहे हैं। मनचाहे व्यक्ति को समूह में रखा जा रहा है। पुराने सदस्यों को अकारण हटाया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।