फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस उप निरीक्षक की कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार ज्ञानखेड़ा निवासी संदीप (18) पुत्र नेत्रराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

संदीप का बरेली जिले में स्थित मूल गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शुक्रवार को जिले में तैनात एक उप निरीक्षक पत्नी के साथ कार (यूके 03 ए/8072) से चंपावत जा रहा था कि ज्ञानखेड़ा के पास उनकी कार और विपरीत दिशा से आ रही बाइक (यूके 03/4383) में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। यहां संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जिस पर परिजन उसे बरेली के एक अस्पताल में ले गए। बताया गया कि बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से फिलहाल दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें