फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा में कानूनी जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पाटी विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में विधिक साक्षरता शिविर हुआ। छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गईं। प्रधानाचार्य विष्णुदत्त भट्ट की अध्यक्षता में हुए शिविर में पीएलवी केशर सिंह फर्त्याल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न आदि अधिनियमों की जानकारियां दीं। दिनेश चंद्र जोशी के संचालन में हुए शिविर में नरेंद्रनाथ गोस्वामी, भावना आर्या, हेमंत बिनवाल, मनोज कुमार, भुवन चंद्र जोशी, डॉ. विपिन जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें