फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी तहसील दिवस में सड़क, पानी संबंधी 20 समस्याएं उठीं

Tue, 04 Jul 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में तहसील दिवस में फरियादी सुनते जिला स्तरीय अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मंगलवार को विकासखंड सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास निर्माण, कृषि बीमा, मनरेगा आदि से संबंधित 20 समस्याएं उठीं। सीडीओ आरएस रावत ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में गूम छत्रीदयार में पेयजल समस्या, जूनियर हाई स्कूल भुमवाड़ी में भवन का निर्माण पूर्ण कर हस्तांतरण करने, उद्यान सचल दल का लाभ दिलाने, पशु चिकित्सा केंद्र खोलने और पशु चिकित्सा शिविर लगाने, गूम और धुरा तोक को मेरा गांव, मेरी सड़क योजना से जोडऩे की मांग उठाई गई। इसके अलावा कन्या हाईस्कूल पाटी में विज्ञान विषय के शिक्षक की तैनाती करने, काश्तकारों को फसल बीमा का भुगतान करने, वालिक से गागर तक क्षतिग्रस्त कलमठ और पैरापिट मरम्मत करने, सुनडूंगरा में मकानों की सुरक्षा के लिए चेक डेम बनाने, पीएमजीएसवाई सड़क की अनियमितता की जांच करने, पाटी बाजार से तहसील कार्यालय तक सड़क और नाली मरम्मत करने आदि मांगें प्रमुखता से उठाईं गईं।
इस मौके पर थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील कि वह भांग की खेती ना करें क्योंकि इससे युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। उन्होंने भांग की खेती के अलावा गांव में अन्य स्वरोजगार करने की अपील की। तहसील दिवस में क्षेत्र प्रमुख सुमनलता, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, एसडीएम रिंकू बिष्ट, बीडीओ सुभाष लोहनी आदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
तहसील दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी
चंपावत/लोहाघाट। तहसील दिवस से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। तहसील दिवस में अब लोग रुचि नहीं रख रहे हैं। मंगलवार को चंपावत और लोहाघाट तहसील में एक भी फरियादी नहीं आया। टनकपुर तहसील दिवस में केवल पांच शिकायतें उठी। चंपावत में तहसीलदार ज्योति धपवाल और लोहाघाट में तहसीलदार विजय गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में एक भी फरियादी अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें