चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा में 22 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि गृह विज्ञान में कुल 1994 अभ्यर्थियों में 1972 ने परीक्षा दी। वहीं इंटर की ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा में सभी 59 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अभी तक चंपावत जिले में नकलविहीन परीक्षा रही है। एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।