चंपावत। नौलापानी चल्थी निवासी जोगा राम ने बीपीएल क्रमांक निरस्त करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि उनका बीपीएल राशनकार्ड क्रमांक 5926 है। बताया कि नवीनीकरण के दौरान उनका कार्ड निरस्त कर दिया है। इस कारण नेट पर बीपीएल क्रमांक नहीं दिख रहा है। उन्होंने जल्द बीपीएल क्रमांक देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नौलापानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है। बीपीएल क्रमांक नहीं होने से उनको दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।