फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष एवं महिला वॉलीबाल टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दस नवंबर से होने वाले राज्य ओलंपिक खेल के लिए जिले की 12-12 सदस्यीय पुरुष एवं महिला वॉलीबाल टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन


विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में हुए ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल का शुभारंभ मंथरा क्लब के अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने किया। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि पुरुष टीम में निगम मलिक, अमन जोशी, विवेक टम्टा, अनमोल, यशपाल सिंह, नितिन महरा, विवेक चंद, संदीप कुमार, तरुन गुप्ता, आर्यन, नीतेश चंद, दीपक कश्यप और महिला टीम में प्रीति बोहरा, हेमा पांडेय, तनुज महर, उत्पल शर्मा, डौली जोशी, चारू गोस्वामी, ममता पांडेय, मनीषा चंद, प्रियंका जोशी, शीतल राजपूत, निशा जोशी, लक्ष्मी सरोज का चयन हुआ है। निर्णायक मंडल में अध्यक्ष के अलावा सचिव चंदन मेवाड़ी, कोषाध्यक्ष विजय आर्य, प्रकाश सिंह, जगदेव सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें