चंपावत। सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र के नदोला गांव में पैरा लीगल वालंटियर डॉ.प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने लोगों को कानूनी जानक री दी। यहां हुए कार्यक्रम में उन्होंने विधिक ज्ञान को उत्पीड़न से बचाव का कारगर हथियार बताया। शिविर में बाल श्रम, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गईं। बाद में नि:शुल्क कानूनी साहित्य भी वितरित किया गया।