चंपावत। निजी स्कूलों के शिक्षकों का डीएलएड प्रशिक्षण संपन्न हो गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में चले 15 दिनी प्रशिक्षण में शिक्षकों को हिंदी, सामाजिक विषय और शिक्षा शास्त्र विषयों की बारीकी जानकारी दी गई। समापन पर शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत और नाटक पेश किए। समन्वयक जीजीआईसी की प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा ने बताया कि प्रशिक्षण में 75 शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सह समन्वयक निधि सक्सेना ने बताया कि अब इन प्रशिक्षणार्थियों की अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में परीक्षा होगी। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर जगदीश जोशी, ओम प्रकाश कुशवाहा और गीता पंत थी। इधर जीआईसी लोहाघाट में भी शिक्षकों का 15 दिवसीय डीएलएड प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रधानाचार्य एचएन जोशी और सह समन्वयक भूपेंद्र देव ताऊ ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान का लाभ बच्चों को देने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर भरत कुमार, रंजीत राणा, हेमलता जोशी, नवीन पांडेय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।