लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारियां दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को समानता और शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डीके मिश्रा की अध्यक्षता में लगे विधिक शिविर में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताया गया। हेलमेट और लाइसेंस के बगैर वाहन नहीं चलाने की नसीहत दी गई। इस मौके पर अनूप कौशल, श्याम चौबे आदि मौजूद थे। संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी किया। इधर न्यायिक बंदीगृह में कैदियों को विभिन्न जानकारियां दी गई।