चंपावत। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विकास भवन में एक दिनी धरना दिया। धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं ने पंचायतीराज विभाग में ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारियों का विलय का विरोध जताया गया। वक्ताओं ने विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, विभिन्न विभागीय संवर्गों की लंबित समस्याओं का निस्तारण किए जाने, पूर्व में किए गए आंदोलन के बाद सरकार की ओर से किए गए वायदों को अमलीजामा पहनाने की मांग उठाई। धरना, प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से डीपीआरओ के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया। इनमें संगठन जिलाध्यक्ष उमेद राम जौला, सचिव विवेक शर्मा, सचिन उपाध्याय, भुवन पांडेय, रवींद्र गोस्वामी, कौशल पांडेय, अशोक बिष्ट, संजय कुमार, राकेश नाथ आदि थे।