फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे से सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। देशीफार्म स्थित नए रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम एके चन्याल ने मौका मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को जायज बता रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का भरोसा दिया। रेलवे ने यहां ब्रॉडगेज लाइन निर्माण किया है। इससे देशीफार्म को जाने वाले मार्ग पर नए रेलवे क्रॉसिंग निर्माण से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क निर्माण न होने से नागरिकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग की जगह अब नया रेलवे क्रॉसिंग 50 मीटर दूर बनाया जा रहा है। स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, अस्पताल, चंदफार्म, चूनाभट्ठा, गढ़ीगोठ गांव का संपर्क मार्ग होने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सेवानिवृत्त कैप्टन हरीश कापड़ी ने बताया कि बरसात में मिट्टी में फिसलन होने से कई लोग, साइकिल सवार छात्राएं घायल हुई हैं। ग्रामीण रेलवे की लापरवाही पर खासे नाराज हैं। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण न करने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने रेलवे क्रॉसिंग स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि सोमवार को रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर जल्द सड़क निर्माण कराने को कहा जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें