बनबसा में इस साल 342 मिमी बारिश हो चुकी
बनबसा (चंपावत)। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को तीन बजे शारदा नदी का जलस्तर 42156 क्यूसेक पहुंच गया, जबकि सोमवार को शारदा नदी का जलस्तर प्रात: छह बजे अधिकतम 38195 क्यूसेक दर्ज किया गया था। इस साल क्षेत्र में 342 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 500 मिमी वर्षा हो चुकी थी।