चंपावत। वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार ने जिले के सभी पेंशन धारकों से आयकर कटौती संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि जो पेंशनर आयकर के दायरे में आते हैं, वे अपनी बचत का विवरण और फरवरी 2019 की पेंशन से जितनी आयकर कटौती की जानी है, उसका विवरण 20 फरवरी तक कोषागार अथवा उपकोषागार को अवश्य उपलब्ध कराएं।
इसके साथ स्वयं का पैन नंबर भी कोषागार को उपलब्ध करा दें। विवरण उपलब्ध न कराने की दशा में कोषागार की ओर से एकमुश्त आयकर कटौती कर ली जाएगी।