चंपावत। लोक सभा चुनाव के लिए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों को 14 फरवरी को प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम कतिपय कारणों से स्थगित हो गया है। अब यह प्रशिक्षण 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। अपर जिला अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तय समय व स्थान में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। ब्यूरो